जहानाबाद: जहानाबाद में NEET पेपर लीक के विरोध में पुलिस-छात्रों में झड़प, गोलियों की आवाज से दहला शहर
जहानाबाद: NEET पेपर लीक मामले के विरोध में गुरुवार को जहानाबाद में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारी डीएम आवास की ओर बढ़े, जहां पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पथराव होने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और स्थिति नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग की। इसके बाद भगदड़ मच गई।