औरंगाबाद के अंकोरहा स्टेशन पर केबिन मैन से मारपीट, वायरल हुआ वीडियो।
औरंगाबाद, बिहार | 22 अगस्त 2026
बिहार के औरंगाबाद जिले के सोन नगर - बरकाकाना रेल खंड पर स्थित अंकोरहा रेलवे स्टेशन के आगे रेलवे केबिन पर केबिन मैन के साथ कुछ अज्ञात लड़कों ने मारपीट की है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि दो युवक अंकोरहा रेलवे केबिन में पहुंचे और किसी बात को लेकर केबिन में ड्यूटी कर रहे केबिन मैन से बहस करने लगे। इसके बाद मारपीट कर दी।
इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे कर्मचारियों में आक्रोश है।
रेल कर्मचारियों ने इस मामले में RPF और रेल प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। खबर लिखे जाने तक इस मामले में आधिकारिक FIR की पुष्टि नहीं हुई है, रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#indianrailways #BiharNews #ankorharailwaystation #Aurangabad #24NewsLive