बड़वाह: अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाए गए बालक प्रदीप की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे बड़वाह विधायक सचिन बिरला
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के ग्राम जूनापानी के तीन माह पूर्व अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराए गए बालक प्रदीप से बुधवार को सुबह ग्यारह बजे क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला ने गृहग्राम डूडगांव मे मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने प्रदीप एवं उसके दादाजी का आत्मीय स्वागत करते हुए उनका हालचाल जाना।मुलाकात के दौरान विधायक बिरला ने बालक प्रदीप के जीवन में आई इस कठिन प