डलमऊ: स्वतंत्रता दिवस से पहले डलमऊ में चला स्वच्छता अभियान, अंबेडकर प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अंबेडकर पार्क डलमऊ में नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पार्क परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।