Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

किराये पर ली गई स्कॉर्पियो गाड़ी हड़पने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 15 जून । 3 जून को एक व्यक्ति ने थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम में एक शिकायत के माध्यम से बताया कि गुरुग्राम में वाहन किराए पर देने का कार्य करता है। 23 मई को एक आशीष पाहवा नामक व्यक्ति को चार दिनों के लिए किराये पर स्कॉर्पियो गाड़ी दी थी। जब इसने 29 मई को वाहन वापस मांगे जाने पर उस व्यक्ति ने गुमराह करना शुरू कर दिया और वाहन अपने पास होने से इनकार कर दिया। वाहन में लगे GPS सिस्टम के अनुसार 29 मई के बाद उसका सिग्नल भी बंद हो गया।शिकायत के आधार पर दिनांक थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। अपराध शाखा सैक्टर-43, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 3 आरोपियों को 15 जून को बुध विहार, दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पहचान आशीष पाहवा निवासी नोएडा (उत्तर-प्रदेश), गौरव निवासी डोंबिवली वेस्ट कल्याण जिला ठाणे (महाराष्ट्र) व विकास कुमार निवासी शर्मा कॉलोनी बुध विहार फेज-2, दिल्ली के रूप में हुई है। प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी आशीष ने यह गाड़ी 5.5 लाख रुपए में आरोपी विकास को बेच दी थी। आरोपी विकास का दिल्ली में गाड़ी खरीदने-बेचने का काम है। आगामी पूछताछ व बरामदगी के लिए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 15, 2026

MORE NEWS

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में पुलिस ने कॉलेज छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपियों को न केवल गिरफ्तार किया, बल्कि सरेआम लाठियों से ऐसी पिटाई की कि मनचलों की हिम्मत ही टूट गई!

वीडियो में ये आरोपी नंगे पैर, सड़क किनारे बैठे नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस इसी तरह सख्ती से काम करे, तो छेड़छाड़ जैसी घिनौनी हरकतें अपने आप खत्म हो जाएंगी।

🗣️ जनता की मांग है:

· ऐसी ही कड़ी कार्रवाई हर जिले में हो
· हर मनचले को सबक सिखाया जाए
· महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

#AndhraPradesh #Visakhapatnam #PoliceAction #EveTeasing #MajaAaya #StrictAction #WomenSafety #PublicDemand #ViralVideo

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में पुलिस ने कॉलेज छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपियों को न केवल गिरफ्तार किया, बल्कि सरेआम लाठियों से ऐसी पिटाई की कि मनचलों की हिम्मत ही टूट गई! वीडियो में ये आरोपी नंगे पैर, सड़क किनारे बैठे नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस इसी तरह सख्ती से काम करे, तो छेड़छाड़ जैसी घिनौनी हरकतें अपने आप खत्म हो जाएंगी। 🗣️ जनता की मांग है: · ऐसी ही कड़ी कार्रवाई हर जिले में हो · हर मनचले को सबक सिखाया जाए · महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए #AndhraPradesh #Visakhapatnam #PoliceAction #EveTeasing #MajaAaya #StrictAction #WomenSafety #PublicDemand #ViralVideo

Jhajjar, Jhajjar | Jun 16, 2026

देवास पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश देवास पुलिस ने धार्मिक आयोजनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए हैं।

देवास पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश देवास पुलिस ने धार्मिक आयोजनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए हैं।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 16, 2026

राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए अवैध घुसपैठियों के विरुद्ध गुरुग्राम पुलिस चला रही मुहिम

क्राइम ब्रांच ने बिना वैध दस्तावेजों के पकड़े 13 अवैध बांग्लादेशी नागरिक

सभी को किया जाएगा डिपोर्ट

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 16 जून । गुरुग्राम पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान एवं सत्यापन के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।जिन व्यक्तियों के दस्तावेज संदिग्ध पाए जाएंगे अथवा जो भारत में वैध रूप से निवास करने के प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसी कड़ी में हितेश यादव पुलिस उपायुक्त अपराध, गुरुग्राम के नेतृत्व में अपराध शाखा सैक्टर-39, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए गुरुग्राम में स्थित निर्माणाधीन साइट्स/झुग्गियों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी मूल के नागरिकों को चेक करने के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान गुरुग्राम में अलग अलग संदिग्ध कंट्रक्शन साइट्स/झुग्गियों में चेकिंग की गई तथा संदिग्धों को चेक किया गया तथा उनकी नागरिकता सत्यापित की गई। इस सत्यापन के दौरान अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की गई तथा इनके पास बांग्लादेश की नागरिकता के दस्तावेज भी मिले।

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त बांग्लादेशी नागरिक कालियागंज बॉर्डर से बांग्लादेशी एजेंस की मदद से अवैध रूप से भारत में घुसे थे तथा यहां पर मजदूर का वेश बना रह रहे थे। उपरोक्त बांग्लादेशी नागरिकों को कानूनी प्रक्रिया के तहत डिपोर्ट किया जाएगा।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों जैसे झुग्गी-झोपड़ियों, कॉलोनियों, किराए के मकानों, औद्योगिक क्षेत्रों तथा होटलों में रह रहे व्यक्तियों के दस्तावेजों एवं पहचान का सत्यापन किया जा रहा है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन जांच की जा रही है।

गुरुग्राम पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध अथवा अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही अपने किराएदारों, घरेलू सहायकों, कर्मचारियों एवं होटल/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं।

यदि आपके आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति रहता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 अथवा निकटतम पुलिस थाना को दें।

गुरुग्राम पुलिस सभी नागरिकों एवं RWA से अपील करती है कि इस अभियान में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। आमजन की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। राष्ट्रीय सुरक्षा एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अभियान जारी रहेगा।

वैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों एवं वैध विदेशी नागरिकों को इस अभियान से घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा। अभियान के संबंध में भ्रामक, झूठी अथवा मनगढ़ंत अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए अवैध घुसपैठियों के विरुद्ध गुरुग्राम पुलिस चला रही मुहिम क्राइम ब्रांच ने बिना वैध दस्तावेजों के पकड़े 13 अवैध बांग्लादेशी नागरिक सभी को किया जाएगा डिपोर्ट गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 16 जून । गुरुग्राम पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान एवं सत्यापन के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।जिन व्यक्तियों के दस्तावेज संदिग्ध पाए जाएंगे अथवा जो भारत में वैध रूप से निवास करने के प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में हितेश यादव पुलिस उपायुक्त अपराध, गुरुग्राम के नेतृत्व में अपराध शाखा सैक्टर-39, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए गुरुग्राम में स्थित निर्माणाधीन साइट्स/झुग्गियों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी मूल के नागरिकों को चेक करने के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान गुरुग्राम में अलग अलग संदिग्ध कंट्रक्शन साइट्स/झुग्गियों में चेकिंग की गई तथा संदिग्धों को चेक किया गया तथा उनकी नागरिकता सत्यापित की गई। इस सत्यापन के दौरान अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की गई तथा इनके पास बांग्लादेश की नागरिकता के दस्तावेज भी मिले। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त बांग्लादेशी नागरिक कालियागंज बॉर्डर से बांग्लादेशी एजेंस की मदद से अवैध रूप से भारत में घुसे थे तथा यहां पर मजदूर का वेश बना रह रहे थे। उपरोक्त बांग्लादेशी नागरिकों को कानूनी प्रक्रिया के तहत डिपोर्ट किया जाएगा। गुरुग्राम पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों जैसे झुग्गी-झोपड़ियों, कॉलोनियों, किराए के मकानों, औद्योगिक क्षेत्रों तथा होटलों में रह रहे व्यक्तियों के दस्तावेजों एवं पहचान का सत्यापन किया जा रहा है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन जांच की जा रही है। गुरुग्राम पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध अथवा अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही अपने किराएदारों, घरेलू सहायकों, कर्मचारियों एवं होटल/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं। यदि आपके आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति रहता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 अथवा निकटतम पुलिस थाना को दें। गुरुग्राम पुलिस सभी नागरिकों एवं RWA से अपील करती है कि इस अभियान में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। आमजन की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। राष्ट्रीय सुरक्षा एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अभियान जारी रहेगा। वैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों एवं वैध विदेशी नागरिकों को इस अभियान से घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा। अभियान के संबंध में भ्रामक, झूठी अथवा मनगढ़ंत अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 16, 2026

सड़क हादसे के बाद युवक ने घबराकर चीला नहर में लगाई । #uttrakhand #rishikesh #caraccident #uttrakhandpolice

सड़क हादसे के बाद युवक ने घबराकर चीला नहर में लगाई । #uttrakhand #rishikesh #caraccident #uttrakhandpolice

Jhajjar, Jhajjar | Jun 16, 2026

गंगा के तेज बहाव में फंसा हरियाणा का युवक — हरिद्वार पुलिस ने बचाई जान! 🌊🙏
हरिद्वार में हाथी पुल के पास गंगा नदी के तेज बहाव में एक हरियाणा निवासी युवक फंस गया। स्थिति अत्यंत खतरनाक थी और हर पल कीमती था।
हरिद्वार पुलिस की रेस्क्यू टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला। साहस, सूझबूझ और मुस्तैदी के साथ टीम ने युवक को गंगा के तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते की गई इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और एक अनमोल जिंदगी बच गई।
हरिद्वार पुलिस की रेस्क्यू टीम को सलाम — यही है असली सेवा और मानवता! 🫡
#HaridwarPolice #Rescue #Ganga #UttarakhandPolice #हरिद्वार #गंगा #Haryana #गंगा

गंगा के तेज बहाव में फंसा हरियाणा का युवक — हरिद्वार पुलिस ने बचाई जान! 🌊🙏 हरिद्वार में हाथी पुल के पास गंगा नदी के तेज बहाव में एक हरियाणा निवासी युवक फंस गया। स्थिति अत्यंत खतरनाक थी और हर पल कीमती था। हरिद्वार पुलिस की रेस्क्यू टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला। साहस, सूझबूझ और मुस्तैदी के साथ टीम ने युवक को गंगा के तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते की गई इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और एक अनमोल जिंदगी बच गई। हरिद्वार पुलिस की रेस्क्यू टीम को सलाम — यही है असली सेवा और मानवता! 🫡 #HaridwarPolice #Rescue #Ganga #UttarakhandPolice #हरिद्वार #गंगा #Haryana #गंगा

Jhajjar, Jhajjar | Jun 16, 2026