गंगरार: गंगरार में उमस-गर्मी के बीच बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, पेड़ गिरने के कारण फीडर हुआ बंद
उपखंड के साडास ग्राम पंचायत में रात साडास फीडर लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली बंद हो गई, जिससे उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों को खासी परेशानी हुई। बिजली विभाग मरम्मत कर राहत देने में जुटा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में लाइन फॉल्ट और शटडाउन के चलते बिजली कटौती आम बात हो गई है।