Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

जय माँ करणी...

Bikaner, Bikaner | Jul 19, 2026

MORE NEWS

#जसरासर (काकङा) की घटना की आग बुझी नहीं अब एक घटना ओर हो रही वायरल......

#जसरासर (काकङा) की घटना की आग बुझी नहीं अब एक घटना ओर हो रही वायरल......

Bikaner, Bikaner | Jul 20, 2026

#एनएच-62 पर दर्दनाक हादसा: गाय से बचने के प्रयास में पलटी निजी बस, 8 माह के मासूम की मौत, 16 यात्री घायल

#बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जोधपुर से लुधियाना जा रही एक निजी बस के सामने अचानक गाय आ जाने से चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित हुई बस विश्वकर्मा मार्केट के पास पलट गई।

हादसे में 8 माह के मासूम माधव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही लूणकरणसर थानाधिकारी गणेश कुमार विश्नोई और उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को लूणकरणसर उप-जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 14 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रेफर किया गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाकर यातायात सुचारू कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस के सामने अचानक गाय आने से यह हादसा हुआ।

#एनएच-62 पर दर्दनाक हादसा: गाय से बचने के प्रयास में पलटी निजी बस, 8 माह के मासूम की मौत, 16 यात्री घायल #बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जोधपुर से लुधियाना जा रही एक निजी बस के सामने अचानक गाय आ जाने से चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित हुई बस विश्वकर्मा मार्केट के पास पलट गई। हादसे में 8 माह के मासूम माधव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही लूणकरणसर थानाधिकारी गणेश कुमार विश्नोई और उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को लूणकरणसर उप-जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 14 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रेफर किया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाकर यातायात सुचारू कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस के सामने अचानक गाय आने से यह हादसा हुआ।

Bikaner, Bikaner | Jul 20, 2026

ऐसे ही नहीं हैं दीवाने....

ऐसे ही नहीं हैं दीवाने....

Bikaner, Bikaner | Jul 20, 2026

#बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में बस-बोलेरो की भीषण भिड़ंत, आधा दर्जन से अधिक घायल, सभी हायर सेंटर रेफर

#श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में रविवार को नेशनल हाईवे-11 पर यूथ कांग्रेस कार्यालय के सामने एक स्लीपर बस और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं तथा स्थानीय लोगों और सामाजिक संस्थाओं के सेवादारों की मदद से सभी घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में घायलों के पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया और दुर्घटनाग्रस्त बस व बोलेरो को हाईवे से हटाने की कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारण कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे-11 पर यातायात प्रभावित रहा।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

#बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में बस-बोलेरो की भीषण भिड़ंत, आधा दर्जन से अधिक घायल, सभी हायर सेंटर रेफर #श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में रविवार को नेशनल हाईवे-11 पर यूथ कांग्रेस कार्यालय के सामने एक स्लीपर बस और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं तथा स्थानीय लोगों और सामाजिक संस्थाओं के सेवादारों की मदद से सभी घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में घायलों के पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया और दुर्घटनाग्रस्त बस व बोलेरो को हाईवे से हटाने की कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारण कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे-11 पर यातायात प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Bikaner, Bikaner | Jul 19, 2026