Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
image
image

बस्ती की पांचों विधानसभाओं में भाजपा का विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का लिया संकल्प...... बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बुद्धवार को उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में एक साथ विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। इसी क्रम में बस्ती जनपद की पांचों विधानसभाओं- बस्ती सदर, हरैया, कप्तानगंज, रुधौली और महादेवा- में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रमों में बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। बस्ती सदर विधानसभा में अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह तथा संयोजक पूर्व विधायक दयाराम चौधरी रहे। हरैया में मखौड़ा धाम मंदिर परिसर में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गोरखपुर युधिष्ठिर सिंह मुख्य अतिथि और विधायक अजय सिंह संयोजक रहे। कप्तानगंज में सावित्री मिलन मैरिज हॉल में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थनगर बृजबिहारी मिश्र मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश शुक्ल संयोजक रहे। रुधौली में सिंह मैरिज हॉल, बसडीला मानिकचंद में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्रमणि त्रिपाठी मुख्य अतिथि तथा पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल संयोजक रहे। वहीं महादेवा विधानसभा के शानू मैरिज हॉल, नगर बाजार में प्रदेश मंत्री रजनी पांडेय मुख्य अतिथि और पूर्व विधायक रवि सोनकर संयोजक रहे। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत और संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए प्रत्येक बूथ को और अधिक सशक्त बनाते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका बूथ संगठन है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर पर निरंतर जनसंपर्क अभियान चलाया जाए, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। सम्मेलन के संयोजक एवं पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बस्ती की सभी पांचों विधानसभाओं में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनावों में ऐतिहासिक सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। सम्मेलन से पूर्व बूथ अध्यक्षों ने डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया तथा अपने प्रमाणपत्र अपडेट किए। इससे बूथ स्तर पर डिजिटल प्रशिक्षण और पंजीकरण प्रक्रिया को भी नई गति मिली। कार्यक्रम में भानुप्रकाश मिश्रा, अखण्ड प्रताप सिंह, प्रमोद पांडेय, सुरेंद्र तिवारी, जगदीश शुक्ल, वीरेंद्र गौतम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोली सिंह, दिलीप पांडेय, शिवानी सिंह, अमृत कुमार वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, जिलामंत्री सुनील सिंह, राकेश शर्मा, प्रदीप निषाद, सुधाकर पांडेय, नीरज, सुरेंद्र कुमार चौधरी, राजेंद्र राजभर, विनय सिंह भारद्वाज, अजय पाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, तारक जायसवाल, ओमकार सिंह, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरजेश यादव, जमुना पांडेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कामेंद्र चौहान, सर्वजीत भारती, शिव प्रसाद चौधरी, विजय भान सिंह, अंकित पांडेय 'पवन', संजय कुमार चौरसिया, दुर्गेश अग्रहरी, शिवचरण जायसवाल सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Basti, Basti | Jul 23, 2026

MORE NEWS

*बजरंग दल सेवा सप्ताह: हरैया में वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*
        *जनपद हरैया उत्तर प्रदेश 23 जुलाई 2026*

विश्व हिंदू परिषद - बजरंग दल गोरक्ष प्रांत के तत्वावधान में चल रहे बजरंग दल सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को हरैया जिले में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा दिवस पर संगठन और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के तहत हरैया जिले के मुख्यालय तहसील परिसर, विक्रमजोत प्रखंड स्थित उर्मिला शिक्षा शांति निकेतन इंटर कॉलेज रामरेखा छावनी, किंगलेट मिशन स्कूल अमोढा बाजार, प्राथमिक विद्यालय शेखपुरा, गौर प्रखंड एवं परशुरामपुर प्रखंड गौशाला परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया।

*विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह* ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वृक्ष ही जीवन हैं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरण करना, प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए समाज को प्रेरित करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। 

इस अवसर पर *प्रवीण सिंह जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद एवं जिला सहसंयोजक दीपक शर्मा बजरंग दल*, नगर अध्यक्ष संतोष कसौधन, नगर मंत्री कुंदन कसौधन, प्रखंड मंत्री सोनू गुप्ता सहित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। तहसील परिसर में बजरंग दल के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। एक कार्यकर्ता ने पौधे में पानी डालकर सेवा का उदाहरण भी प्रस्तुत किया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से करन गुप्ता, राम निहाल, सुमित शर्मा, आशु पांडे, संजय सिंह, गुड्डू अंसारी, शिवम सिंह, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एवं पचासों बजरंगी उपस्थित रहे।

*बजरंग दल सेवा सप्ताह: हरैया में वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश* *जनपद हरैया उत्तर प्रदेश 23 जुलाई 2026* विश्व हिंदू परिषद - बजरंग दल गोरक्ष प्रांत के तत्वावधान में चल रहे बजरंग दल सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को हरैया जिले में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा दिवस पर संगठन और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के तहत हरैया जिले के मुख्यालय तहसील परिसर, विक्रमजोत प्रखंड स्थित उर्मिला शिक्षा शांति निकेतन इंटर कॉलेज रामरेखा छावनी, किंगलेट मिशन स्कूल अमोढा बाजार, प्राथमिक विद्यालय शेखपुरा, गौर प्रखंड एवं परशुरामपुर प्रखंड गौशाला परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। *विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह* ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वृक्ष ही जीवन हैं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरण करना, प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए समाज को प्रेरित करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर *प्रवीण सिंह जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद एवं जिला सहसंयोजक दीपक शर्मा बजरंग दल*, नगर अध्यक्ष संतोष कसौधन, नगर मंत्री कुंदन कसौधन, प्रखंड मंत्री सोनू गुप्ता सहित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। तहसील परिसर में बजरंग दल के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। एक कार्यकर्ता ने पौधे में पानी डालकर सेवा का उदाहरण भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से करन गुप्ता, राम निहाल, सुमित शर्मा, आशु पांडे, संजय सिंह, गुड्डू अंसारी, शिवम सिंह, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एवं पचासों बजरंगी उपस्थित रहे।

Basti, Basti | Jul 23, 2026

स्व. विष्णुदत्त ओझा की 15वीं पुण्यतिथि पर 25 जुलाई को पूर्वांचल का विराट रक्तदान शिविर, संगोष्ठी व सहभोज का होगा आयोजन

बस्ती। राष्ट्रवाद के अजेय योद्धा, हिन्दुत्व के पुरोधा तथा हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक प्रदेश संयोजक रहे स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 25 जुलाई को पूर्वांचल के विराट एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन स्व. विष्णुदत्त ओझा रक्तदान एवं जनसेवा समिति के तत्वावधान में आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुस्तकालय, टाउन क्लब, गांधी नगर परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा।
समिति के संयोजक नन्दीश्वर दत्त ओझा ने बताया कि विगत 15 वर्षों से लगातार आयोजित किए जा रहे इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि स्व. विष्णुदत्त ओझा के विचारों और सेवा भाव से प्रेरित होकर हर वर्ष बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन इस अभियान से जुड़ते हैं तथा स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव जीवन बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर के साथ-साथ ‘मानव जीवन रक्षा में रक्तदान की सामाजिक जिम्मेदारी’ विषय पर एक विचार संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवी, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि रक्तदान के महत्व, इसके सामाजिक दायित्व और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को नियमित और स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना है।
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का संदेश देने के लिए सहभोज का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सभी वर्गों के लोग एक साथ शामिल होंगे। समिति का मानना है कि रक्तदान केवल एक सेवा कार्य नहीं, बल्कि मानवता के प्रति सबसे बड़ा दायित्व और जीवन बचाने का श्रेष्ठ माध्यम है।
समिति के संयोजक नन्दीश्वर दत्त ओझा ने जनपद के युवाओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा जागरूक नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर रक्तदान करने और संगोष्ठी में सहभागिता निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्व. विष्णुदत्त ओझा के सेवा, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समर्पण के आदर्शों को आगे बढ़ाने का सबसे बेहतर माध्यम जनसेवा है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, समरसता और मानवता की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं।

स्व. विष्णुदत्त ओझा की 15वीं पुण्यतिथि पर 25 जुलाई को पूर्वांचल का विराट रक्तदान शिविर, संगोष्ठी व सहभोज का होगा आयोजन बस्ती। राष्ट्रवाद के अजेय योद्धा, हिन्दुत्व के पुरोधा तथा हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक प्रदेश संयोजक रहे स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 25 जुलाई को पूर्वांचल के विराट एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन स्व. विष्णुदत्त ओझा रक्तदान एवं जनसेवा समिति के तत्वावधान में आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुस्तकालय, टाउन क्लब, गांधी नगर परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। समिति के संयोजक नन्दीश्वर दत्त ओझा ने बताया कि विगत 15 वर्षों से लगातार आयोजित किए जा रहे इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि स्व. विष्णुदत्त ओझा के विचारों और सेवा भाव से प्रेरित होकर हर वर्ष बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन इस अभियान से जुड़ते हैं तथा स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव जीवन बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर के साथ-साथ ‘मानव जीवन रक्षा में रक्तदान की सामाजिक जिम्मेदारी’ विषय पर एक विचार संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवी, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि रक्तदान के महत्व, इसके सामाजिक दायित्व और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को नियमित और स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का संदेश देने के लिए सहभोज का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सभी वर्गों के लोग एक साथ शामिल होंगे। समिति का मानना है कि रक्तदान केवल एक सेवा कार्य नहीं, बल्कि मानवता के प्रति सबसे बड़ा दायित्व और जीवन बचाने का श्रेष्ठ माध्यम है। समिति के संयोजक नन्दीश्वर दत्त ओझा ने जनपद के युवाओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा जागरूक नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर रक्तदान करने और संगोष्ठी में सहभागिता निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्व. विष्णुदत्त ओझा के सेवा, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समर्पण के आदर्शों को आगे बढ़ाने का सबसे बेहतर माध्यम जनसेवा है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, समरसता और मानवता की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं।

Basti, Basti | Jul 23, 2026

जंतर मंतर में सरकार के द्वारा छात्रों पर तानाशाही रवैया के खिलाफ प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कप्तानगंज के विधायक अतुल चौधरी जी।

जंतर मंतर में सरकार के द्वारा छात्रों पर तानाशाही रवैया के खिलाफ प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कप्तानगंज के विधायक अतुल चौधरी जी।

Basti, Basti | Jul 23, 2026

बस्ती की पांचों विधानसभाओं में भाजपा का विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का लिया संकल्प...... बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बुद्धवार को उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में एक साथ विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। इसी क्रम में बस्ती जनपद की पांचों विधानसभाओं- बस्ती सदर, हरैया, कप्तानगंज, रुधौली और महादेवा- में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रमों में बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। बस्ती सदर विधानसभा में अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह तथा संयोजक पूर्व विधायक दयाराम चौधरी रहे। हरैया में मखौड़ा धाम मंदिर परिसर में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गोरखपुर युधिष्ठिर सिंह मुख्य अतिथि और विधायक अजय सिंह संयोजक रहे। कप्तानगंज में सावित्री मिलन मैरिज हॉल में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थनगर बृजबिहारी मिश्र मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश शुक्ल संयोजक रहे। रुधौली में सिंह मैरिज हॉल, बसडीला मानिकचंद में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्रमणि त्रिपाठी मुख्य अतिथि तथा पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल संयोजक रहे। वहीं महादेवा विधानसभा के शानू मैरिज हॉल, नगर बाजार में प्रदेश मंत्री रजनी पांडेय मुख्य अतिथि और पूर्व विधायक रवि सोनकर संयोजक रहे। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत और संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए प्रत्येक बूथ को और अधिक सशक्त बनाते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका बूथ संगठन है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर पर निरंतर जनसंपर्क अभियान चलाया जाए, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। सम्मेलन के संयोजक एवं पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बस्ती की सभी पांचों विधानसभाओं में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनावों में ऐतिहासिक सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। सम्मेलन से पूर्व बूथ अध्यक्षों ने डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया तथा अपने प्रमाणपत्र अपडेट किए। इससे बूथ स्तर पर डिजिटल प्रशिक्षण और पंजीकरण प्रक्रिया को भी नई गति मिली। कार्यक्रम में भानुप्रकाश मिश्रा, अखण्ड प्रताप सिंह, प्रमोद पांडेय, सुरेंद्र तिवारी, जगदीश शुक्ल, वीरेंद्र गौतम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोली सिंह, दिलीप पांडेय, शिवानी सिंह, अमृत कुमार वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, जिलामंत्री सुनील सिंह, राकेश शर्मा, प्रदीप निषाद, सुधाकर पांडेय, नीरज, सुरेंद्र कुमार चौधरी, राजेंद्र राजभर, विनय सिंह भारद्वाज, अजय पाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, तारक जायसवाल, ओमकार सिंह, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरजेश यादव, जमुना पांडेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कामेंद्र चौहान, सर्वजीत भारती, शिव प्रसाद चौधरी, विजय भान सिंह, अंकित पांडेय 'पवन', संजय कुमार चौरसिया, दुर्गेश अग्रहरी, शिवचरण जायसवाल सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। - Basti News