पाली: कस्बा पाली स्थित MSD महाविद्यालय के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर रूप से घायल
Pali, Lalitpur | Jun 15, 2026 कस्बा पाली स्थित एमएसडी महाविद्यालय के पास रविवार रात्रि के समय मनहारी का सामान बेचकर घर की ओर लौट रहे कस्बा पाली निवासी एक दुकानदार को किसी अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना को अंजाम देने की बाद कार सवार मौके फरार हो गया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा था।