#kullu बगीचा गांव के युवा अनिल ठाकुर ने गौ सेवा रक्षादल के माध्यम से हरे घास की जीप की दान,
गौ सेवा के लिए युवाओं का आगे आना सराहनीय : शेरा नेगी
देसी चैनल कुल्लू।
जिला कुल्लू के बगीचा गांव के युवा अनिल ठाकुर ने गौ सेवा के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के माध्यम से हरे घास यानी धाम की पहली जीप गौ धन के लिए दान की। उनकी इस पहल से अन्य युवाओं को भी गौ सेवा के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलेगी।
गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष शेरा नेगी ने अनिल ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के संपन्न और युवा वर्ग को गौ सेवा के लिए आगे आना चाहिए। गौ धन की सेवा और संरक्षण के लिए लोगों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी गौ सेवकों और दानी सज्जनों का भी आभार जताया। इस अवसर पर कमलेश ठाकुर, अजय शर्मा, छापे राम नेगी, टिकम राम, राम राज महंत, भूपेंद्र ठाकुर, सचिन सूद, सतीश राणा, चन्द्र ठाकुर, बेली राम, तरुण कुमार, तुलसी देवी, चन्द्रा महंत, पूर्ण चंद, पिंकू भण्डारी, हुक्म राम, अमर भण्डारी, अमर ठाकुर, अजय, अमन, बोनी, सोनी, नीटू राम, आशु, भवानी दत्त, आलू, खूब राम, किशन सिंह, मन्नत नेगी, प्रदीप ठाकुर, कर्म सिंह, सुमन सूद, कातु राम, नीरज कुमार, रोशन कुमार, सुभाष, जतिन ठाकुर, दास, देव राज और चुनी महंत सहित अन्य गौ सेवकों व दानी साथियों ने सहयोग दिया।
गौ सेवा रक्षादल कुल्लू की अध्यक्ष श्रेणी की ने सबका आभार व्यक्त किया।
Shera negi
देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Aug 22, 2026