खलीलाबाद: जमीनी विवाद में बेलवनिया निवासी दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर घायल
बेलवनिया गांव में शुक्रवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में भुआल यादव पुत्र पहलवान यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। पुलिस को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।