कोईलवर: लहरफा गोली कांड के खिलाफ भाकपा माले ने कोईलवर में मार्च निकालकर विरोध जताया, मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग की
अगिआव प्रखंड के लहरफा में गोली कांड खिलाफ भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे कोईलवर स्थित पार्टी कार्यालय से मार्च निकालकर विरोध जताया। इस दौरान विरोध जताते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर स्पीड ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिया जाए और पीड़ित परिवारों को दस-दस लख रुपए मुआवजा देने की मांग की गई