ऋषिकेश में गोवंश कचरे के ढेर में मुंह मारते और उसमें से खाने की चीजें तलाशते नजर आ रहे हैं।
मेरे एक मित्र ने इसका वीडियो बनाकर मुझसे सवाल किया। उनका सवाल बिल्कुल जायज है, लेकिन मेरा मानना है कि यह सवाल सिर्फ मुझसे नहीं, बल्कि उन लोगों से होना चाहिए जो गाय के नाम पर ठेकेदारी करते हैं।
आखिर कहां हैं वे लोग, जो NGO बनाकर गोसेवा के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये के दावे करते हैं? कहां हैं वे नेता, जो गाय के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करते हैं? और नगर निगम से लेकर जिम्मेदार मंत्रियों तक, आखिर इस बदहाली की जवाबदेही कौन लेगा?
गाय को माता कहने और उसकी सेवा के नाम पर राजनीति करने से गोवंश का पेट नहीं भरता। उसे संरक्षण, चारा और सुरक्षित आश्रय भी चाहिए।
अब सवाल जनता से भी है...
❓ क्या गोसेवा सिर्फ भाषणों और चुनावी नारों तक सीमित रह गई है?
❓ क्या गोवंश की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय नहीं होनी चाहिए?
❓ क्या नगर निगम और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाने चाहिए?
आप बताइए, ऋषिकेश में गोवंश की इस हालत के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है?
#ऋषिकेश #गोसेवा #गोवंश #गौमाता #नगरनिगम #उत्तराखंड #जनता_का_सवाल #गोसंरक्षण #जवाबदेही