चार साल तक प्रेम जाल में फंसाकर शारिरिक संबंध बनाने का मामला, पुलिस ने आरोपी के भाई समेत दो को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी
शाहजहांपुर - पीड़िता ने तिलहर थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि धर्मपुर कंजा गांव के रहने वाले अतीक ने चार साल तक प्रेम जाल में फंसाकर शारिरिक संबध बनाए, शादी के लिए दबाव बनाया, जातिसूचक गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के भाई आसिफ पर भी पीड़िता ने अपने भाई से शादी का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी के भाई आसिफ और आरिफ को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी तलाश शुरू कर दी है।