नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित युवक गिरफ्तार
शाहजहांपुर। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नरेन्द्र वर्मा निवासी जियाखेल, थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया। आरोपी को हरदोई चौराहा से पुल के दूसरी ओर बरेली मार्ग पर पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार 6 जून को प्राप्त तहरीर के आधार पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।