कानपुर: कल्याणपुर में नाबालिग छात्रा के साथ रेप, ब्लैकमेल कर किया गया शोषण, सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई अश्लील फोटो
कल्याणपुर के पुराना शिवली रोड पर एक मकान में एक युवक ने नाबालिग छात्रा के साथ बीती 4 जून को रेप किया। ब्लैकमेल कर 3 महीने तक शोषण किया।आरोपी युवक की बात न मानने पर युवक ने छात्रा के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए।पीड़ित छात्रा ने शुक्रवार सुबह 10:00 बजे कल्याणपुर थाने में न्याय की गुहार लगाई है।