कानपुर: कार्तिक पूर्णिमा के गंगा स्नान को लेकर गंगा बैराज अटल घाट का पुलिस उपायुक्त सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने किया निरीक्षण
कार्तिक पूर्णिमा को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने गुरुवार 8 बजे थाना कोहना व नवाबगंज क्षेत्रांतर्गत श्रद्धालुओं के स्नान के लिये बने गंगा बैराज ,अटलघाट का निरीक्षण किया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं समुचित व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराये जाने के दृृष्टिगत सर्वसम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।