कानपुर: कर्नलगंज से एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
कर्नलगंज से एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान चतुर्भुज उर्फ कालिया के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कानपुर और हमीरपुर में 13 केस दर्ज है कानपुर के एसटीएफ प्रभारी ने गुरुवार 1:00 बजे बताया कि एसटीएफ कई दिनों से इनामी अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए अभियान चला रही थी।जिसमें अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।