कानपुर: सीसामाउ में केडीए ने कई बेसमेंट सहित अवैध निर्माणों को किया सील
गुरुवार शाम 5 बजे सीसामऊ में केडीए ने फिर बड़ी कार्रवाई की है। केडीए ने फिर कर्नलगंज, बेकनगंज, कंघी मोहाल और नाला रोड में व्यापक रूप से अभियान चलाया और यहां पर सीलिंग की कार्रवाई की।बेसमेंट के साथ अवैध निर्माण भी शामिल सीलिंग की इस कार्रवाई में इस बार बेसमेंट के साथ अवैध निर्माणों को भी शामिल किया गया। केडीए की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा।