कानपुर: आर्य नगर के ड्रामा रेस्टोरेंट और हुक्का बार में पुलिस ने मारा छापा, संचालक छत से कूदकर भागा
आर्य नगर के ड्रामा रेस्टोरेंट व हुक्का बार में पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी की। गुरुवार शुक्रवार की मध्यरात्रि 1 बजे छापेमारी के दौरान संचालक छत से कूद कर भाग निकला।डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कई दिनों से शिकायत मिल रही थी।मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई की गई है और मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।