RAS परीक्षा में 54वीं रैंक प्राप्त करने वाले विनोद चौधरी ने पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जाड़ावत ने उनका मुंह मीठा करवाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विनोद ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा सादी व सेंथी में हुई।