ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कार चालक ने छात्रों के बीच कार चढ़ा दी। हादसे में एक छात्र घायल हो गया।
घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
#aajkitaazakhabar #noida #latestnewsindia #delhi