खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के कसैला गांव में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जुलूस में नाचने को लेकर विवाद बढ़ गया और दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायलों ने इलाज के बाद कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।