टीकमगढ़: बाजार मंदिर में बाल संस्कार शिविर का भव्य समापन, 250 बच्चों ने सीखी जैन संस्कृति
टीकमगढ़ के बाजार मंदिर में श्रमण मुनि विकौशल सागर जी महाराज के सानिध्य में 2 से 10 मई तक प्राकृत शिक्षण एवं बाल संस्कार शिविर आयोजित हुआ। शिविर में करीब 250 बच्चों ने भाग लेकर जैन शास्त्र, प्राकृत भाषा और ब्राह्मी लिपि का अध्ययन किया। बच्चों को अभिषेक, शांतिधारा व पूजन का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रतियोगिताएं, रैली और पुरस्कार वितरण के साथ शिविर का भव्य समापन