नवाबगंज: चकहार चौराहे के पास मामूली विवाद पर दुकान में लगाई आग, बताशे-पपड़ी को लेकर हुई बहस के बाद पेट्रोल डालकर जलाया
बाराबंकी जिले में एक मामूली विवाद ने गुरुवार की करीब 9:30 बजे देर रात गंभीर रूप ले लिया। बताशे और पपड़ी को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने एक दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। घटना लखनऊ के चिनहट देवा मार्ग पर स्थित प्रस्तावित माती थाना क्षेत्र के चकहार के पास का है।