हनुमानगढ़: जिले के गोलूवाला में 25 करोड़ रुपए का हेरोइन चिट्टा बरामद, आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर से लगातार संपर्क में थे
हनुमानगढ़ के गोलूवाला पुलिस की ओर से 25 करोड रुपए के 9 किलो 821 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा बरामदगी के मामले में आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस समक्ष कई चोकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी लगातार पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे। इस बीच पुलिस ने भी आरोपियों की नशा तस्करी से अर्जित प्रॉपर्टी अटैच की है, इसके तहत आरोपियों की संपत्ति का पूरा ब्यौरा जुटाया गया है