मुरैना नगर: देवरी सेहराना गांव में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-फरसा व फायरिंग में 4 घायल, अस्पताल में इलाज जारी
मुरैना के बागचीनी थाना क्षेत्र के देवरी सेहराना गांव में रविवार को बच्चों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।रिंकू गुर्जर को गप्पो गुर्जर व साथियों ने घेरकर मारपीट की।बचाने पहुंचे रघुवीर,जितेंद्र और ऐदल सिंह पर भी लाठी-डंडे व फरसा से हमला हुआ और 4-5 राउंड फायरिंग की गई। चार लोग घायल हुए,जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।