राजमहल: राजमहल एवं उधवा में झामुमो की बैठक, जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को एसआईआर के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए
राजमहल डाक बंगला में नगर अध्यक्ष मो. अजीरूददीन उर्फ आजाद की अध्यक्षता में नगर एवं प्रखंड झामुमो कमेटी की बैठक रविवार को अपराह्न करीब 5 बजे संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी जिला अध्यक्ष अरुण सिंह,विधायक प्रतिनिधि युवा मोर्चा जिला सचिव मो. मारूफ उर्फ गुड्डू,केंद्रीय समिति सदस्य एखलाकुर रहमान,नपं अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख,प्रो नजरूल इस्लाम शामिल हुए।