अजमेर विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत मानपुरा GSS पर बढ़ते तापमान के बीच दो गंभीर घटनाएं सामने आईं। रविवार दोपहर 1 बजे 33 केवी VCB में ब्लास्ट से परिसर में आग फैल गई, जिसे कर्मचारियों ने ट्रांसफॉर्मर बचाते हुए नियंत्रित किया। 12 घंटे बाद पास के कचरे में लगाई गई आग परिसर तक पहुंच गई, जिसे समय रहते बुझा दिया गया।