मानपुर: मझौली मे दशरथ तलैया के पास अज्ञात पिकअप वाहन चालक ने फरियादी के मवेशियों के साथ किया एक्सीडेंट, एफआईआर दर्ज
Manpur, Umaria | Jul 11, 2026 मझौली मे दशरथ तलैया के पास एक अज्ञात पिकअप वाहन चालक ने फरियादी मूरत सिंह पिता शंभू सिंह के मवेशी जिसमे 1 भैंस और एक पड़ा शामिल है के साथ एक्सीडेंट कर दिया जिससे दोनो मवेशी घायल हो गए।घटना कारित करने के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से भाग गया।मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 281,325 BNS के तहत FIR दर्ज की गई है।