आगरा: ताजगंज स्थित ताजमहल का संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण,टिकट खिड़की बढ़ाने का दिया निर्देश
Agra, Agra | Mar 28, 2024 विश्वप्रसिद्ध ताजमहल का गुरुवार को संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव गुरमीत सिंह चावला ने निरीक्षण किया। उनके साथ आगरा जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी भी मौजूद रहे। संयुक्त सचिव ने पर्यटकों के लिए जारी सुविधाओं का जायजा लिया। पर्यटकों से सुविधाओं को लेकर बातचीत भी की. संयुक्त सचिव ने ताजमहल पर पर्यटकों के लिए टिकट खिड़की बढ़ाने के निर्देश दिए है।