आगरा: जगदीशपुरा अंतर्गत कलवारी स्थित आर्यवर्त बैंक के शाखा प्रबंधक पर खाते से अवैध तरीके से रुपए निकालने का आरोप
Agra, Agra | Mar 28, 2024 आगरा के थाना जगदीशपुर अंतर्गत कलवारी स्थित आर्यवर्त बैंक शाखा के शाखा प्रबंधक पर एक ग्राहक ने खाते से अवैध तरीके से रुपए निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित बुजुर्ग दंपत्ति के बेटे राजू ने पुलिस को शाखा प्रबंधक के खिलाफ लिखित शिकायत दी हैं। पुलिस पूरे मामलें की जांच कर रही हैं। शाखा प्रबंधक ने ग्राहक के रुपए लौटा दिए हैं।