आरोन: आरोन थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में लापता हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा
Aron, Guna | May 31, 2024 गुना के आरोन थाना पुलिस ने वर्ष 2018 में अपहरण की गई एक लड़की को दस्तयाब किया है। थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान ने 31 मई को बताया, 14 मई 2018 को लापता हुई लड़की के पिता ने 15 मई को थाना में रिपोर्ट की थी। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने नाबालिक लड़की को दस्तयाब कर विधिवत कार्यवाही के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।