जसवंतनगर: कचौरा बाईपास मार्ग के पास गोली मारने के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, आरोपी को किया गिरफ्तार
जसवंतनगर के कोठी कैस्त गांव में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी अभिषेक उर्फ बंजारा को गिरफ्तार कर लिया। कचौरा बाईपास के पास झाड़ियों में छिपे आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अभिषेक के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। वहीं, सुमित अँधेरे में भाग गया।