मांडर: मांडर में छात्रा लापता, कौशल कॉलेज के बाहर परिजनों का हंगामा; कॉलेज ने जारी किए सुरक्षा कैमरे के दृश्य
Mandar, Ranchi | Jul 13, 2026 मांडर से 20 वर्षीय कौशल कॉलेज की छात्रा नाजिया परवीन के लापता होने के बाद सोमवार दोपहर करीब 3 बजे परिजनों ने कॉलेज के बाहर हंगामा करते हुए कॉलेज प्रबंधन पर गुमशुदगी की सूचना समय पर नहीं देने का आरोप लगाया। परिजनों ने छात्रा की जल्द बरामदगी की मांग की। वहीं, कॉलेज प्रबंधन ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि छात्रा ने अपनी मां से मोबाइल पर बात की थी...