थाना पसगवां पुलिस ने अभियुक्त को जसमढी नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गौरव, निवासी ग्राम सल्लियाँ के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।