मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के शाहपुर राजा गांव में अवैध मिट्टी का खनन कर तालाब पाटने का कार्य चल रहा है, जिसके चलते ग्रामीणों ने कई जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन अधिकारियों ने संज्ञान तक नहीं लिया। तालाब पाटने के कारण सड़कों पर पानी भर गया है, जिसे लेकर आज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।