बदनोर: ब्यावर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, किसानों के चेहरे खिले
Badnor, Ajmer | Jul 6, 2026
ब्यावर में उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली। आसमान पर छाए काले बादलों के बीच तेज बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम सुहावना बना दिया। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे शहरवासियों ने राहत की सांस ली। लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे।