प्रतापगढ़: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत धोला पानी पुलिस ने की कार्रवाई, 3 किलो 421 ग्राम अफीम मामले में 8 माह से फरार अभियुक्त गिरफ्तार
जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत थाना धोलापानी पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए अवैध अफीम परिवहन के मामले में 8 माह से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह एवं वृत्ताधिकारी छोटीसादड़ी रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी प्रवीण चारण के ने