चौधरी बंसीलाल ट्रस्ट ने लगाई जलजीरा की छबील
भिवानी, 25 जून। निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर स्थानीय हांसी गेट पर चौधरी बंसीलाल मैमोरियल ट्रस्ट ने कांग्रेस के जिला ग्रामीण प्रधान अनिरूद्ध चौधरी के मार्गदर्शन में जलजीरा की छबील लगाई। इस दौरान राहगिरों को जलजीरा की बोलते भी वितरित की गई। कार्यक्रम में संजय शर्मा, रविन्द्र, सुरेन्द्र चतुर्वेदी, कुसागर शर्मा, सोना गोलागढ आदि ने अपना विशेष योगदान दिया। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेता है।