रॉबर्ट्सगंज: SP ने चुर्क पुलिस लाइन में शुक्रवार को परेड की सलामी ली, UP112 एवं विभिन्न थानों से आए वाहनों और उपकरणों की चेकिंग की
शुक्रवार सुबह 9 बजे SP अभिषेक वर्मा ने चुर्क पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लिया और पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट एवं अनुशासित बनाए रखने हेतु दौड़ एवं टोलीवार ड्रिल कराई इस दौरान UP112 एवं विभिन्न थानों से आये वाहनों की चेकिंग करते हुए दंगा नियंत्रण उपकरण, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की कार्यशीलता परखी गयी