Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
सम्मान
DPRODSaharsa
Previous slide
Next slide
सारण जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Saharsa, Bihar
| Oct 21, 2026
MORE NEWS
फलका के पोठिया गांव में भाषण के दौरान सांसद पप्पू यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, आया तेज चक्कर
Kahara, Saharsa | Oct 21, 2026
हीरापुर हरिमंदिर में मां दुर्गा की विदाई पर उमड़ा आस्था का सैलाब, महिलाओं ने खेला सिंदूर; नम आंखों से दी विदाई.......see more
Kahara, Saharsa | Oct 21, 2026
सहरसा पुलिस केंद्र में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, वीर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि..... see more
Kahara, Saharsa | Oct 21, 2026
बिहार विधान परिषद के 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना, 23 अक्टूबर को होगा मतदान मतदान प्रक्रिया के सुचारु, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त संचालन के लिए जिला प्रशासन ने की व्यापक तैयारी छपरा, 21 अक्टूबर 2026। बिहार विधान परिषद के 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक उपचुनाव के अंतर्गत दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को सारण जिले के सभी 20 मतदान केंद्रों पर प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया के प्रभावी अनुश्रवण, विधि-व्यवस्था के संधारण तथा सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के उद्देश्य से जिला निर्वाचन प्रशासन द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सारण द्वारा ज्ञापांक 9611(सी), दिनांक 18 अक्टूबर 2026 के माध्यम से आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जिले के सभी 20 मतदान केंद्र विभिन्न प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों तथा संबंधित सरकारी भवनों में निर्धारित किए गए हैं। इनमें डीसीएलआर सदर छपरा का कार्यालय कक्ष, एकमा, मांझी, रिविलगंज, बनियापुर, लहलादपुर, गड़खा, परसा, नगरा, मकेर, जलालपुर, मढ़ौरा, मशरक, तरैया, पानापुर, इसुआपुर, अमनौर, सोनपुर, दिघवारा एवं दरियापुर के अंचलाधिकारी के कार्यालय शामिल हैं। मतदान केंद्रों को क्रमांक 79 से 98 तक निर्धारित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिला नियंत्रण कक्ष दिनांक 22 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक कार्यरत रहेगा। मतदान के दिन सभी मतदान दलों के मतदान सामग्री के साथ निर्धारित संग्रहण केंद्र पर पहुंचने तक नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06152-242444 पर निर्वाचन संबंधी सूचनाएं एवं शिकायतें प्राप्त की जा सकेंगी। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री प्रमोद कुमार पाण्डेय, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था), सारण तथा पुलिस समन्वय के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मतदान से एक दिन पूर्व सभी संबंधित पदाधिकारी मतदान केंद्रों पर मतदान दलों एवं पुलिस बल की पहुंच तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करेंगे। मतदान के दिन प्रत्येक दो घंटे पर मतदान प्रतिशत की सूचना संकलित की जाएगी। मतदान सामग्री एवं मतपत्र-पेपर सील की उपलब्धता, मतदान समाप्ति के बाद मतदान दलों के प्रस्थान तथा मतदान सामग्री के निर्धारित संग्रहण केंद्र पर जमा होने की स्थिति पर भी लगातार निगरानी रखी जाएगी। प्राप्त सूचनाओं एवं शिकायतों को पंजीबद्ध कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन दल की उपलब्धता तथा आवश्यकतानुसार वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा व्यवस्था के तहत एंबुलेंस, जीवनरक्षक दवाओं एवं चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सदर अस्पताल में दो सुरक्षित चिकित्सा दल भी उपलब्ध रहेंगे। इसके अतिरिक्त जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी को नियंत्रण कक्ष के लिए संचार योजना तैयार कर उपलब्ध कराने तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के त्वरित संप्रेषण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समय पर अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा निर्वाचन से संबंधित सूचनाओं एवं शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि मतदान की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।
Saharsa, Bihar | Oct 21, 2026
विधान परिषद चुनाव: डीएम ने तैयारियों को समीक्षा कर दिया अंतिम रूप गुरुवार को ब्रीफिंग के बाद बूथ के लिए रवाना होंगे मतदान दल जिला कोषागार से प्राप्त करेंगे सामग्री, बैलेट पेपर और मतपेटिका =================== सारण, 21 अक्टूबर 2026 =================== सारण शिक्षक निर्वाचन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बुधवार को सभी स्तरों पर तैयारियों की समीक्षा करते हुए उसे अंतिम रूप देने का निदेश दिया. इस क्रम में उन्होंने बताया कि सारण जिला के मतदान कर्मियों का पार्टी मिलान और ब्रीफिंग गुरुवार को प्रेक्षागृह में आयोजित की जाएगी. ब्रीफिंग में मतदान दलों के साथ पुलिस बल, माइक्रो ऑब्जर्वर, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट व उड़न दस्ते के अधिकारी शामिल रहेंगे. उसी समय उन्हें तीसरा और अंतिम प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. उन्होंने निदेश दिया कि ब्रीफिंग के पश्चात् पोलिंग पार्टी सुरक्षा बल के साथ जिला कोषागार पहुंचेंगे और वहीं से मतदान सामग्री का बैग, बैलेट पेपर और मतपेटिका प्राप्त कर आवंटित बूथों के लिए रवाना होंगे. उन्होंने सामग्री और बैलेट पेपर सेल को आपसी समन्वय कर निर्धारित एसओपी के अनुरूप सभी व्यवस्था अपनी देख रेख में सुनिश्चित कराने का निदेश दिया. समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने प्रेक्षागृह और गर्ल्स स्कूल में बनाए गए प्रशिक्षण केन्द्र मतपेटिका संग्रहण स्थल, स्ट्रॉन्ग रूम और काउंटिग हॉल का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रेक्षागृह में पार्टी नंबर का सीट प्लान बनाने और कुर्सियों पर संबंधित स्टिकर लगाने का निदेश दिया ताकि कर्मियों को दिक्कत न हो. उन्होंने इसके लिए कार्मिक कोषांग को आवश्यक निदेश दिया. रिसीविंग सेंटर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अलग अलग जिलों के लिए बनाए जा रहे प्राप्ति काउन्टर पर आवश्यक साइनेज लगाने, पोलिंग अधिकारियों के बैठने और आराम से कार्य करने का स्थल चिन्हित करने, अतिरिक्त कुर्सी रखने का निदेश दिया. उन्होंने अलग से हेल्प डेस्क का निर्माण करने के साथ ही प्रकाश का उचित प्रबंध करने आदि का निदेश दिया. उन्होंने कहा कि पांचों जिले के पोलिंग अधिकारी यहां पहुंचेंगे, इसलिए आवश्यक न्यूनतम सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए. विशेष रूप से वाशरूम, पेय जल, चाय आदि की उपलब्धता पर ध्यान रखा जाना चाहिए, विशेष तौर पर दूर से आने वाले अधिकारी यदि रात में रुकना चाहें तो इसकी पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने अलग अलग कोषांगों द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे एक-एक कर जानकारी लेते हुए मतगणना के लिए हॉल, अधिकारियों एवं कर्मियों के प्रवेश, अभिकर्ताओं के पृथक प्रवेश आदि का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया. प्रेक्षक, आरओ और पांचों जिला के डीएम सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी और अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था देखने के अलावा स्ट्रॉन्गरूम के बिजली सप्लाई को काटने, डबल लॉक सिस्टम, सीसीटीवी की अधिस्थान, रिले केंद्र, अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि और अधिकारियों के बैठने हेतु कन्ट्रोल रूम आदि के निर्माण का जायजा लेते हुए आवश्यक निदेश दिया. उन्होंने कैंपस को सुसज्जित बनाने और मतदान दल के वाहन को प्रवेश द्वार पर ड्रॉप करने के बाद पार्किंग की व्यवस्था राजेन्द्र स्टेडियम में कराने का निदेश दिया. अन्य स्टेशनरी और कम्प्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, ध्वनि विस्तारक आदि की व्यवस्था को फूलप्रूफ बनाने का निदेश दिया. भ्रमण और निरीक्षण के क्रम में एसएसपी रौशन कुमार, डीडीसी लक्ष्मण तिवारी, एडीएम मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार पाण्डेय, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार राय, उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल, डीपीआरओ नीना झा, एनडीसी रवि प्रकाश, अधीक्षण अभियंता भवन प्रमंडल अरबाज अहमद, निदेशक एन ई पी सुमिता कुमारी, डीआईओ तारणी कुमार, ईडीसी गुलाब हुसैन, वरीय कोषागार पदाधिकारी कुमार विजय प्रताप, एटीओ सीतेश कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी एखलाक अंसारी, दिलीप कुमार सिंह, उप नगर आयुक्त अरशद इमाम आदि उपस्थित थे.
Saharsa, Bihar | Oct 21, 2026
🌺 नम आंखों से दी गई विदाई, किया गया कलश विसर्जन, विजयदशमी आज.. भक्ति, श्रद्धा और आस्था के बीच विधि-विधान के साथ कलश विसर्जन संपन्न हुआ। मां दुर्गा से सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। मां के जयकारों के बीच भक्तों ने अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना के साथ मां को भावपूर्ण विदाई दी। 🙏 जय माता दी 🚩 #कोसीसमाचार #कलशविसर्जन #मांदुर्गा #जयमातादी #दुर्गापूजा #बिहारन्यूज
Kahara, Saharsa | Oct 21, 2026
*स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम, रोहित कुमार सिंह बने रोजगार सृजन की मिसाल!** सारण जिले के ग्राम बसभिट्टा, छपरा निवासी श्री रोहित कुमार सिंह ने उद्योग के क्षेत्र में अपनी मेहनत, लगन एवं उद्यमशीलता से एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इन्होंने **लाल फ्लाई ऐश ईंट निर्माण इकाई** स्थापित कर स्वरोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। एमएसएमई मंत्रालय के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं बिहार सरकार के उद्योग विभाग से ऋण प्राप्त कर इन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया है। आज श्री रोहित कुमार सिंह की इस पहल से लगभग **20 से 25 लोगों को रोजगार** मिल रहा है। इनकी सफलता न केवल आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देती है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देती है। **स्वरोजगार अपनाएँ, उद्यमी बनें और रोजगार सृजन में भागीदार बनें।**
Saharsa, Bihar | Oct 21, 2026
बाबा के जोश के आगे कुर्सी धराशायी, नर्तकी भी रह गई देखती, चेहरे पर छाई उदासी! 😂🔥 #BiharNews #flowers #shortsvideos
Kahara, Saharsa | Oct 21, 2026
सारण जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 Information & Public Relations... - Saharsa News