लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड बड़वानी द्वारा आयोजित हुआ जल अर्पण दिवस कार्यक्रम
....................
सफल संचालन एवं संधारण के लिए ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित की गईं नल-जल योजनाएं
बड़वानी 04 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बड़वानी के मार्गदर्शन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड बड़वानी द्वारा मंगलवार को जल अर्पण दिवस एवं नल-जल योजना हस्तांतरण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड बड़वानी के कार्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिवों की उपस्थिति में विधिवत नल-जल योजनाओं के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके अंतर्गत जनपद पंचायत बड़वानी के ग्राम पंचायत होलगांव के ग्राम टांगड़ा की नल-जल योजना का हस्तांतरण किया गया। जनपद पंचायत सेंधवा के ग्राम पंचायत रोझानीमाल के ग्राम रोझानीमाल की नल-जल योजना का हस्तांतरण किया गया। योजना के हस्तांतरण के पश्चात संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों ने ग्रामीण क्षेत्र में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा नल-जल योजना के सुचारू संचालन एवं संधारण के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Badwani
18 views | Barwani, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026