जनपद पंचायत कसरावद में ग्राम पंचायत छोटी कसरावद द्वारा नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण एवं परिसर की नवीन बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ। यह आयोजन जनपद अध्यक्ष श्रीमती सारिका राजेश बागदरे एवं उपाध्यक्ष श्रीमती उमाबाई लक्ष्मण पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल गाडगे, महिला मोर्चा अध्यक्ष शीला पटेल, जनपद CEO रीना किराड एवं सहायक यंत्री रेवलसिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में जनपद सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
. . #NimadDastakNews #KasrawadNews #KhargoneNews #KasrawadJanpad #KasrawadUpdate