उचेहरा: उचेहरा के वार्ड क्रमांक 3 में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग, नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन
उचेहरा। वार्ड क्रमांक 3 में अवैध शराब की बिक्री को लेकर स्थानीय निवासियों में आक्रोश देखा गया। वार्ड वासियों ने इस समस्या को लेकर थाना प्रभारी एवं एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।वार्ड निवासी सियासखी चौधरी के नेतृत्व में स्थानीय लोगो ने आवेदन सौप कार्यवाही करने की मांग।