कुलपहाड़: मिशन शक्ति केंद्र पनवाड़ी की पहल से दंपती के विवाद का सुलझाव हुआ
थाना पनवाड़ी के मिशन शक्ति केंद्र ने काउंसिलिंग के माध्यम से एक दंपती के बीच चल रहे घरेलू विवाद का सफल निस्तारण कराया। ग्राम नटर्रा निवासी आकांक्षा अहिरवार ने अपने पति सोनू अहिरवार पर गाली-गलौज और विवाद करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। मिशन शक्ति केंद्र द्वारा दोनों पक्षों को थाने बुलाकर काउंसिलिंग की गई। समझाइश के बाद दोनों आपसी सहमति से समझौता।