कानपुर, उत्तर प्रदेश: यमुना तटवर्ती गांव भटपुरवा में स्कूल की बिल्डिंग लंबे समय से नहीं बनने से नाराज बच्चों ने विद्यालय के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
छात्रों ने स्कूल के बाहर बैठकर अपनी मांगें रखीं और संबंधित अधिकारियों तक इंटरनेट के माध्यम से सूचना भी पहुंचाई।
बताया जा रहा है कि प्रधानाचार्या प्रियंका तिवारी ने बच्चों से स्कूल में कक्षाएं चलने देने की अपील की, लेकिन छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन पर डटे रहे। करीब 11 बजे प्रदर्शन समाप्त किया गया।
छात्रों की ओर से सोमवार को दोबारा प्रदर्शन करने की चेतावनी दिए जाने की बात सामने आई है।
बच्चों की मांग है कि लंबे समय से लंबित स्कूल भवन का निर्माण जल्द कराया जाए, ताकि उन्हें बेहतर शैक्षणिक माहौल और सुविधाएं मिल सकें।
अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।
.
.
.
.
#Kanpur #कानपुर #Bhatpurwa #भटपुरवा #SchoolBuilding
Fatehabad, Agra | Aug 22, 2026