कोईलवर: कोईलवर-छपरा फोरलेन पर जाम से लोग परेशान, उल्टी दिशा में चल रहे ट्रक बने कारण
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एक लेने में रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर एक लेन में खाली ट्रकों की लंबी कतार लगने से आवागमन प्रभावित रहा। राहगीरों के अनुसार, जाम के बीच कई ट्रक चालक नियमों को तोड़ते विपरीत दिशा से परिचालन करते नजर आए।