टाटगढ़: उपवन विस्तार के विरोध में ग्रामीणों ने पौधारोपण करने वाले जी राम जी लेबर का मौके पर किया जोरदार विरोध
Tatgarh, Ajmer | Aug 19, 2026 टॉडगढ़। बुधवार शाम 7 बजे जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत जवाजा के भगवानपुरा क्षेत्र में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत उपवन का दायरा बढ़ाने की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि उपवन के लिए करीब 10 से 12 बीघा भूमि पहले ही निर्धारित की जा चुकी है, इसके बावजूद अब तारबंदी का दायरा बढ़ाकर अतिरिक्त चारागाह भूमि को उपवन में शामिल करन