राजमहल: राजमहल शहर के पेट्रोल पंप के समीप हूल दिवस के अवसर पर सिदो-कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 10 बजे राजमहल शहर के पेट्रोल पंप के समीप अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर बारी-बारी से माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो,डीसीएलआर विमल सोरेन,नगर पंचायत प्रशासक दानिश हुसैन, बीडीओ सह सीओ मोहम्मद युसूफ आदि ने बारी-बारी से सिदो-कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।